हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश महिलाओं के लि...

    महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने का संकल्प पारित करें: राहुल

    Congress

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने विभिन्न राज्यों में कांग्रेस और कांग्रेस-गठबंधन की सरकारों से अगले विधानसभा सत्र के दौरान लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आक्षरित करने के वास्ते एक संकल्प पारित करने का आग्रह किया है।

    कांग्रेस ने इस सबंध में छह दिसंबर को गांधी के पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को लिखे पत्र की प्रति रविवार को यहां जारी की। पत्र में गांधी ने कहा है कि महिलाओं ने देश में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है लेकिन संसद और विधानसभाओं में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वास्तविक सशक्तिकरण उस समय होगा जब विधायी संस्थाओं में महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होगा।

    संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में भारत का स्थान 198 देशों में 148 वां है। राज्य विधानसभाओं में तो स्थिति और भी खराब है। शासन व्यवस्था में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से भारतीय लोकतंत्र कमजोर होता है और मौजूदा प्रणाली में अन्याय की आशंका बढ़ जाती है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।