हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भिवानी की ईशि...

    भिवानी की ईशिका ने हॉकी में राष्टÑीय स्तर पर लहराया परचम

    Bhiwani's Ishika wrested at national-level level in Hockey

    भिवानी जिले तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। हलवासिया विद्या विहार की कक्षा आठवीं की छात्रा ईशिका ने हॉकी नेशनल अंडर-14 प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ हिसार के एस्ट्रोटर्फ मैदान में स्कूल फैडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित 64वें राष्टÑीय स्कूल गेम्स 2018-19 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड को 5-1 से हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त कर भिवानी जिले तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 26 टीमों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा की टीम विजयी रही। इस मौके पर प्रशासक दीवान चंद रहेजा, प्राचार्य डॉ. रमाकांत शर्मा व विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग ने छात्रा ईशिका का सम्मान किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक प्रवीन भारद्वाज, रामभगत, आचार्य पूनम तंवर व स्टाफ उपस्थित रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।