हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    इजराइल सीमा पर संघर्ष में 20 फिलिस्तीनी घायल

    Israel

    गाज़ा (एजेंसी)

    इजराइल और फिलिस्तीन की गाज़ा सीमा पर इजरायली सेना के संघर्ष में 20 फिलिस्तानी नागरिक घायल हो गए हैं। स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ किदरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “इजराइल और फिलिस्तान की पश्चिमी सीमा पर इजराइल की सेना के संघर्ष में 20 फिलिस्तानी नागरिक घायल हो गये हैं।” उल्लेखनीय है कि इजराइल और फिलिस्तान की सीमा पर विवाद मार्च 2018 में तब शुरु हुआ था जब फिलिस्तान ने गाज़ा सीमा पर ‘ग्रेट मार्च ऑफ़ रिटर्न’ आंदोलन शुरू किया था। गाज़ा सीमा पर सेना और फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के बीच अक्सर संघर्ष का माहौल बना रहता हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।