हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उत्तर और मध्य...

    उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी

    Heavy heat in north and central India

    गर्मी का कहर: दिल्ली के पालम में तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुँचा

    •  केरल में मॉनसून की बारिश

    • जम्मू में भी लू से लोगों को राहत नहीं

    • हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

    नई दिल्ली। देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को फिलहाल ‘लू’ से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। उधर, दक्षिणी राज्य केरल में मॉनसून के दस्तक देने के एक दिन बाद रविवार को हल्की बारिश हुई। दिल्ली में चिलचिलाती धूप के साथ अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है।

    मौसम विभाग ने सोमवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने का पूवार्नुमान लगाया है। गौरतलब है कि हफ्ते भर की देर के बाद मॉनसून ने शनिवार को केरल तट पर दस्तक दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के आने में देर होने से देश में जून के प्रथम नौ दिनों में बारिश की कमी 45 फीसदी रही। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, जबकि 15 जून को दिन में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। विभाग की माने तो अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    • पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी जारी

    पंजाब और हरियाणा में भी लू के लिए मौसमी परिस्थितियां बनी हुई हैं। हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 47 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 45. 9 और हिसार में 45. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में 44 डिग्री, जबकि पटियाला में 44. 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।