हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश भाकपा माओवादि...

    भाकपा माओवादियों ने दो वाहनों में लगायी आग

    Fire

    गया (एजेंसी)। बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के भैसादोहर गांव के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के दो वाहनों में (Fire) आग लगा दी।

    • पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भैसादोहर गांव निकट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था।
    • कल देर रात करीब 08 की संख्या में उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों ने भैसादोहर गांव के निकट धावा बोला।
    • इसके बाद माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और हाइवा में आग लगा दी।

    सीआरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की | Fire

    सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

    • घटना का कारण माओवादियों को लेवी नही दिया जाना बताया जाता है।
    • इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।