हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Corona Virus:...

    Corona Virus: चीन के वुहान से 324 भारतीय पहुंचे दिल्ली, 103 को छावला कैंप भेजा गया

    Coronavirus

    खतरनाक वायरस से चीन में 259 लोगों की मौत हो गई है

    Edited By Vijay Sharma

    नई दिल्ली(एजेंसी)। कोरोनावायरस (Corona Virus) के कहर से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस से चीन में 259 लोगों की मौत हो गई है और 11,791 लोग संक्रमित हैं। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया। शनिवार सुबह 7.26 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान बोइंग 747 से वुहान से 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा।

    भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया

    वुहान से भारत पहुंचने वाले यात्रियों की जांच के लिए भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में लगभग 300 लोगों को रखने की सुविधा हैं। इस वार्ड में छात्रों की डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों की एक योग्य टीम द्वारा कुछ हफ्तों तक निगरानी की जा सकती है।

    • भारतीय सेना ने इस विशेष वार्ड को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग और विशेष वार्ड में रखने से पहले दो प्रक्रियाएं होंगी।
    • सबसे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
    • उसके बाद उन्हें मानेसर के इस विशेष वार्ड में रखा जाएगा।
    • कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाएगा तो उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में  स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
    • भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा टीम द्वारा की जाएगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।