हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच अश्वत्थामा बन...

    अश्वत्थामा बनने को 115 किलो वजन करेंगे विक्की कौशल

    Vicky-Kaushal
    Vicky-Kaushal

    चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग करेंगे

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी आने वाली फिल्म द इमोर्टल अश्वत्थामा के लिए 115 किलो वजन करने जा रहे हैं। विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म द् इमोर्टल अश्वत्थामा के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। विक्की भी इस फिल्म के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग करेंगे। वह अपने किरदार के लिए इजरायली मार्शल आर्ट्स सीखेंगे। विक्की जापानी मार्शल आर्ट्स पर भी हाथ आजमाएंगे। इसके अलावा वह फिल्म के लिए तलवारबाजी और तीरंदाजी भी सीखेंगे। विक्की फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाने जा रहे हैं। अश्वत्थामा के किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए विक्की अपना वजन 115 किलो तक कर सकते हैं।

    गौरतलब है कि अश्वत्थामा महाभारत का एक अहम किरदार है। इस फिल्म को हिंदी, इंग्ल‍िश, मंदारिन, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज हो सकती है।

    • विक्की (Vicky Kaushal) ने तैयारी के लिए पसीना बहाना किया शुरू
    • महाभारत का एक अहम किरदार है अश्वत्थामा
    • किरदार के लिए सीखेंगे तलवारबाजी, तीरंदाजी और इजरायली मार्शल आर्ट्स।
    • अगले साल 2021 में रिलीज हो सकती है द् इमोर्टल अश्वत्थामा
    • विक्की फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाने जा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।