हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना से अब तक 507 लोगों की मौत

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15712 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 हजार 477 का इलाज चल रहा है। थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 2230 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। बता दें कि कोरोना को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है।

    • अभी तक कोरोना संक्रमित 2230 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
    • कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 15712 हो गई है।
    • भारतीय नौसेना तक पहुंचा कोरोनावायरस।
    • महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3600 के पार जा पहुंचा है।
    • देश में कोरोना से महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है।
    • दिल्ली में अब तक 1700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण के शिकार।