हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश केन्द्रीय कर्...

    केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते पर जून 2021 तक रोक

    Kaithal News
    Kaithal News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी कैथल निवासी गुरमेल को एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते केन्द्रीय कर्मचारियों और पेशनरों के महंगाई भत्ते पर जून 2021 तक रोक लगा दी है और वर्तमान दरें जून 2021 तक जारी रहेंगी। इस संबंध में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार कोविड -19 से उत्पनन संकट को देखते हुये केन्द्रीय कर्मचारियों और पेशनरों के एक जनवरी 2020 से बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

    इसी क्रम में एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से देय महंगाई भत्ते का भुगतान भी नहीं किया जायेगा। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को वर्तमान दरों पर महंगाई भत्ते का भुगतान जारी रहेगा। इसमें कहा गया है कि एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2020 में होने वाली बढोतरी एक जुलाई 2021 से दी जायगी लेकिन एक जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक का कोई बकाया महंगाई भत्ता नहीं दिया जायेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।