हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार में बाढ़...

    बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, असम में 110 की मौत

    Heavy flood

     70 लाख लोग प्रभावित (Heavy flood in Bihar)

    नई दिल्ल्ली। बिहार और असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। यहां लाखों की संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बाढ़ में डूबे गांवों के लोगों को इसका कोई अंदाजा नहीं है कि बाढ़ का पानी कब तक उतरेगा। इन लोगों को रोज सांप बिच्छू जैसे जहरीले जानवरों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पानी जम जाने से बीमारी पनपने का भी डर है। बिहार और असम में बाढ़ आई तो बीमार होने पर अस्पताल जाने के लिए नाव ही सहारा है।

    आलम ये है कि लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। असम के मुख्यमंत्री सवार्नंद सोनोवाल ने बताया कि असम में 70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और 110 लोगोंकी मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों और जानवरों को निकाला जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।