हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नशीला पदार्थ ...

    नशीला पदार्थ सूंघाकर बाली-तबीजी व रुपए लूटे

    Hanumangarh News
    नशीला पदार्थ सूंघाकर बाली-तबीजी व रुपए लूटे

    दो अज्ञात युवकों ने वृद्धा के साथ की लूट

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर बाली, तबीजी व रुपए लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात शुक्रवार को जंक्शन में संगरिया रोड पर हुई। हालांकि इस संबंध में किसी प्रकार का मुकदमा थाना में दर्ज नहीं हुआ था। दो केएनजे की आईटीआई कॉलोनी, वार्ड दो निवासी राजपति ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। उसने शुक्रवार को जंक्शन स्थित एसबीआई शाखा से 2500 रुपए निकलवाए। बैंक से निकलते ही दो युवकों ने उसका पीछा शुरू किया। Hanumangarh News

    वह बैंक शाखा से ई-रिक्शा के जरिए जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक पर पहुंची और वहां से सब्जी लेने सब्जी मंडी चली गई। वहां उसे दो अज्ञात युवक मिले जो पंजाब से आने की बात कहते हुए सूरतगढ़ जाने का रास्ता पूछने लगा। उक्त युवक उसे बातों में उलझाकर संगरिया रोड पर दुकानों के पीछे ले गए। उसे थड़ी पर बैठाकर कोई नशीला पदार्थ सूंघाकर कानों में पहनी सोने की बालियां, गले में पहनी सोने की तबीजी व 3500 रुपए लूटकर ले गए। राजपति ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। Hanumangarh News

    Bank Holiday: बैंक बंद रहेंगे आज? यहाँ जानें, छुट्टियों की पूरी जानकारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here