मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की राह, युवाओं को मिला प्रशिक्षण
Published On
हिसार (सच कहूँ/मांंगे लाल)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान में ह्यमशरूम उत्पादन तकनीकह्ण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा से प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि कम लागत व पर्यावरण अनुकूल होने के कारण मशरूम उत्पादन युवाओं, विशेषकर भूमिहीनों के लिए बेहतर रोजगार विकल्प है। विशेषज्ञों ने मशरूम के पोषण, उत्पादन, प्रसंस्करण व विपणन की जानकारी दी तथा सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।