Ajmer Cricket Camp

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ी बनते हैं स्टार: वासुदेव देवनानी

अजमेर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को खेल भावना और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। चंद्रवरदाई मैदान में आयोजित समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का सशक्त आधार है।
खेल  राजस्थान