हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अकाली दल ने ज...

    अकाली दल ने जगमीत बराड़ को पार्टी से निकाला

    पार्टी विरोधी गतिविधियों पर एक्शन

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में अकाली दल ने बड़ा फैसला लिया है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को पार्टी ने विरोधी गतिविधियों व गलत बयानबाजी के चलते 6 साल के लिए सदस्यता खत्म की है। आपको बता दें कि आज दोपहर 2 बजे बराड़ को अपना पक्ष रखना था लेकिन बराड़ ने स्वयं न पहुंच अपना एक लेटर भेजा।

    यह भी पढ़ें:– बहन ने सगे भाई की करवाई हत्या, गिरफ्तार

    उल्लेखनीय है कि जगमीत बराड़ पार्टी प्रधान के खिलाफ लगातार बयानबाजी और पार्टी की नीतियों से अलग सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रखते हैं। पार्टी का विरोध करने पर 20 अक्तूबर को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में यह मामला रफा-दफा कर दिया गया था और जगमीत बराड़ भी चुप्पी साधे थे। गुरुवार को बराड़ ने एक बार फिर से पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ मोर्चा खोला है और स्वयं को पार्टी प्रधान के समकक्ष साबित करने का प्रयास किया है। इससे पार्टी में उनके प्रति नाराजगी बढ़ गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here