हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित

    Coronavirus

    चिंताजनक: विश्व भर में 7 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित | Coronavirus

    वाशिंगटन (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस(Coronavirus) दुनिया भर में सात करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से अबतक कुल 70,000,538 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस महामारी से अबतक 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, भारत और ब्राजील शामिल हैं।

    अमेरिका में कोविड-19 से 2.94 लाख से अधिक लोगों की मौत

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.94 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.58 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,94,874 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,58,34,965 हो गयी है।

    अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 35,357 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 17,662 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 20,787 लोगों की मौत हो चुकी है।

    पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 12,183 लोगों की मौत

    टेक्सास में इसके कारण 24,143 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 19,714 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 11,257 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 12,183 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है दवा कंपनी मॉडर्ना और फाइजर द्वारा विकसित की गयी कोरोना वैक्सीन की एक खेप को इस वर्ष के अंत तक अमेरिका के हर प्रांत में वितरित कर दिया जायेगा। मॉडर्ना ने अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) से कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी मांगी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।