हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल सर्वाधिक टेस्...

    सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले इंग्लिश क्रिकेटर बने एंडरसन

    James-Anderson

    बर्मिंघम (इंग्लैंड)। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उतरते ही जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 से 2018 के बीच 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। दिलचस्प है कि दोनों ही खिलाड़ी अपने देश के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन और सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले क्रिकेटर भी हैं।

    एंडरसन ने 18 साल पूर्व 2003 में लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी पछाड़ सकते हैं। इस पेसर के नाम टेस्ट में 616 विकेट हैं और वह मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।