हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अनिल विज की ह...

    अनिल विज की हालत स्थिर, न्यूनतम ऑक्सीजन सपोर्ट पर

    Anil-VIJ

    गुरूग्राम (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना पीड़ित और गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत अब स्थिर है तथा वह वे न्यूनतम आॅक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। सोमवार को यहां जारी एक मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. के. दूबे बताया कि विज को पहले कोविड गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था और उनके स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए उन्हें गत 23 दिसम्बर को कोविड वार्ड के एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया था। उनकी रक्त जांच और अन्य रिपोर्ट में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।