Punjab News: वेतन में दोगुनी वृद्धि करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श

Bhagwant Mann
एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान।

खेल मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा निभाई गई अग्रणी भूमिका को सराहा

  • एशियाड पदक विजेताओं को जल्द नकद ईनाम और अन्य लाभ देने का किया ऐलान | Bhagwant Mann
  • एशियाई खेलों में पंजाब के 48 में से 33 खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को ऐलान किया कि हाल ही में एशियाई खेल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को चीन से वापसी के 10 दिनों के अंदर-अंदर नकद इनाम और अन्य लाभ दिए जाएंगे। यहाँ एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान की कभी परवाह नहीं की, परन्तु हमारी सरकार इस कार्य को पूरी प्राथमिकता देगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि पदक विजेताओं को वतन वापसी के बाद में जल्द से जल्द नकद इनाम और अन्य लाभ दिए जाएँ। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य चीन में हुई एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है।

एक खिलाड़ी के जीवन में प्रशिक्षकों की निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रशिक्षकों का रोल अह्म होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों द्वारा मेहनत और खिलाड़ियों में भरे आम्त-विश्वास के साथ वह मैदान में उपलब्धियाँ हासिल करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों के कॅरियर में दिए गए बेमिसाल योगदान के लिए प्रशिक्षकों का सम्मान करना है।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आईं नई तकनीकों संबंधी वाकिफ होकर खिलाड़ियों को तैयारी करवाने में प्रशिक्षक सबसे अह्म होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को भविष्य की चुनौतियों से बढ़िया तरीके से निपटने के योग्य बनाने में मदद मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है कि एशियाई खेलों में गए पंजाब के 48 में से 33 खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते हैं, जिनमें से आठ स्वर्ण, छह रजत और पाँच कॉस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एशियाई खेलों के इतिहास में पंजाब के खिलाड़ियों ने इस बार सबसे अधिक पदक जीते हैं।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हीरे पैदा करने के लिए प्रशिक्षक बहुत मेहनत करते हैं और परमात्मा की कृपा स्वरुप यह जिम्मेदारी उनको मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टी की बात है कि उनकी सरकार ने 12000 से अधिक अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर की हैं और एग्जीक्यूटिव कोचों के वेतन में वृद्धि करके इसको दोगुना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि अब अधिक से अधिक सरकारी नौकरियाँ हासिल करने के लिए गाँवों में मुकाबलेबाजी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, प्राईवेट सैक्टर में और 2.89 लाख नौकरियाँ दी जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों की असंख्य ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने के लिए वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरु