हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा भाजपा...

    हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां

    Delhi Government Politics

    चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश पार्टी संगठन का विस्तार करते हुये इसमें प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन नियुक्तियों में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, सात प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय सचिव और सह सचिव के साथ मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश उपाध्यक्षों में पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, सांसद सुनीता दुग्गल, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर विक्रम सिंह और पूर्व चेयरमैन जी. एल. शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

    महामंत्रियों में श्री वेदपाल, विधायक मोहनलाल बड़ौली और पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी , जिला अध्यक्षों में श्री मोहन लाल बड़ौली को पार्टी का महामंत्री नियुक्त किये जाने के बाद उनकी जगह श्री तीर्थ सिंह राणा को सोनीपत जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे समय सिंह भाटी, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व जिला पार्षद सरोज सिहाग और सुरेंद्र आर्य नई जिम्मेदारियां निभाएंगे। विधायक दीपक मंगला को पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष , गुलशन भाटिया को प्रदेश कार्यालय सचिव तथा कमल अवस्थी को प्रदेश कार्यालय सह सचिव बनाया गया है।

    पूर्व विधायक नसीम अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौपी

    धनकड़ ने प्रदेश इकाई के विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों के रूप में पूर्व मंत्री कृष्णलाल पवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्व मंत्री करणदेव कम्बोज को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पूर्व विधायक सुखविंद्र श्योराण को किसान मोर्चा, राहुल राणा को युवा मोर्चा, सुमित्रा चौहान को महिला मोर्चा और पूर्व विधायक नसीम अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौपी गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।