हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश असम: हिमंत बि...

    असम: हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

    Himanta Biswa Sarma

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम के सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। श्रीमंत शंकर देव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। इससे पहले रविवार को सर्वसम्मित से भाजपा विधायल दल और उसके बाद एनडीए विधायल का नेता हिमंत बिस्वा को चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। वहीं समारोह में कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सरसा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

    बंगाल: ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ

    सोमवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री ममता सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ममता लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने शपथ लेकर कामकाज भी संभाल लिया है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली है।

    हिंसा मामले को लेकर, राज्यपाल ने आला अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

    राज्यपाल धनखड़ ने हिंसा मामले को लेकर कोलकाता पुलिस और आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल ने अधिकारियों से पूछा कि इस उपद्रव को आगे संभालने के लिए उनके पास क्या योजना है? अभी तक राज्यपाल के पास रिपोर्ट नहीं आई है। अधिकारियों ने एडिशनल चीफ सेके्रटरी होम को रिपोर्ट भेजी है पर राज्यपाल को अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।