हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रंजिश के चलते...

    रंजिश के चलते लाठियों से किया हमला, दो घायल

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अजीत नगर निवासी एक युवक और उसकी नानी को गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश के चलते लाठियों से हमला कर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है व मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    उपचाराधीन आकाशदीप पुत्र मिट्टू सिंह आयु करीब 18 साल ने बताया कि वह कुछ माह पहले कंडक्टरी का काम करता था और उस समय उसने अपने किसी जानकार को अपनी जगह पर लगवा दिया और खुद धान की बिजाई के काम में जुट गया। उसने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ युवक उसके द्वारा उन्हें कंडक्टरी पर न लगाए जाने के चलते रंजिश रखते थे। इसी के चलते गत सांय उक्त युवक उनके घर में घुस आए और गाली गलोच शुरू कर दी।

    जब उसकी नानी ने उक्त युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर लाठी से हमला कर दिया जब वह अपनी नानी के बचाव में आया तो हमलावर युवकों ने उसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहुलुहान कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में उसके सिर पर 7 टांके आए और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Fresh note 10 rupees: क्या आपको भी चाहिए नए नोटों की गड्डी, तो यह खबर आपके लिए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here