हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश भीषण गर्मी से...

    भीषण गर्मी से राहत दिलाएंगे बदरा, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश !

    Rain in Monsoon sachkahoon

    नई दिल्ली (एजेंसी)। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार साउथवेस्ट मॉनसून जल्दी आ रहा है। 15 मई को अंडमान निकोबार और इससे जुड़े बंगाल की खाड़ी इलाके में बारिश हो सकती है। यह खबर भीषण गर्मी में राहत देने वाली है। इस समय भारत के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। बीते सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ जगहों पर बारिश हुई थी। हालांकि अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने इस मामले में खुशखबरी सुनाई है। कटऊ के मुताबिक इस बार साउथवेस्ट मॉनसून जल्दी आ रहा है।
    मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे जुड़ी बंगाल की खाड़ी में 15 मई को मॉनसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार में 15 मई को पहली मॉनसून की बारिश होगी। भीषण गर्मी में मौसम विभाग की यह खबर काफी सुकून देने वाली है।
    सामान्य तौर पर 1 जून को मॉनसून केरल पहुंचता है। साउथवेस्ट मॉनसून के बारे में मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 14 से 16 मई तक कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण अंडमान में 60 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम और मेघालय में 12 से 16 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here