हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Body Donation: बलदेव राज इन्सां को बेटियों ने कंधा देकर समाज को दिया समानता का संदेश

    Rohini Delhi News
    Body Donation: बलदेव राज इन्सां को बेटियों ने कंधा देकर समाज को दिया समानता का संदेश

    Body Donation: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जहां जीते जी मानवता भलाई कार्यों में आगे रहते हैं, वहीं इस दुनिया से रुखस्त होने के बाद भी इन्सानियत के काम आते हैं। इसी क्रम में बुध विहार,फेस-1, रोहिणी, दिल्ली निवासी बलदेवराज मिगलानी इन्सां के मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान की गई। Rohini Delhi News

    शोध के लिए काम आएगा पार्थिक शरीर

    जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रदेश की सच्चे नम्र सेवादार बहन  सरोज इन्सां के पति बलदेवराज मिगलानी इन्सां निवासी बुध विहार,फेस-1, रोहिणी, दिल्ली सोमवार को अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनके बेटे गौरव मिगलानी ने बताया कि उनके पिता ने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मरणोपरांत शरीरदान का प्रण किया हुआ था। जिसको पूरा करते हुए नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, गांव नलपुर, पोस्ट आॅफिस खरखौदा, एनएच-23 मेरठ (यूपी) को शरीरदान किया गया, जिससे चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण को लाभ मिलेगा।

    बता दें कि बलदेवराज मिगलानी इन्सां लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सचखंडवासी बलदेवराज मिगलानी अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियाँ छोड़ गए हैं। अंतिम विदाई में दिल्ली प्रदेश के सभी सच्चे नम्र सेवादार भाई-बहन व साध संगत मौजूद रहे। Rohini Delhi News