हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    बलूचिस्तान: कोयला खान विस्फोट में चार श्रमिक की मौत

    Balochistan Pakistan

    लोरालाई (एजेंसी) पाकिस्तान में बलूचिस्तान(Balochistan Pakistan) प्रांत के चामालंग क्षेत्र में बुधवार को एक कोयला खान में गैस भरने की वजह से दम घुटने से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक घायल हो गया। बलूचिस्तान के मुख्य खनन निरीक्षक इफ्तिखार अहमद ने जियो न्यूज को बताया कि पांच श्रमिक खान में कोयला खनन का काम कर रहे थे।

    इस दौरान गैस भरने से खान में विस्फोट हो गया जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए श्रमिक एक ही परिवार के थे जिनमें दो भाई हैं। कोयला खान को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।