Bangladesh Accident News

Bangladesh Truck Accident: बांग्लादेश के तंगैल में सरियों से भरा ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

बांग्लादेश के तंगैल जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। जमुना पुल के पूर्वी छोर के निकट लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कम से कम 15 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विदेश  देश  न्यूज़ ब्रीफ