आपकी आवाज में है दम तो बने ‘वॉइस ओवर आर्टिस्ट’

Voice-over-artist

सच कहूँ करियर डेस्क | आजकल बहुत से लोग वॉइस ओवर के क्षेत्र में आना चाहते हैं, लेकिन उनको ये नही मालूम कि इस सेक्टर में करियर कैसे बना सकते हैं। वॉइस ओवर आर्टिस्ट या डबिंग आर्टिस्ट बनने के लिए वॉइस ओवर, डबिंग से रीलेटेड कोर्स करना सही रहता है। इसके लिए आप मास कम्युनिकेशन, एक्टिंग, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, डबिंग आर्टिस्ट जैसे कोर्स कर सकते हैं।

अगर आपकी आवाज में दम है। आपकी आवाज आकर्षक और भीड़ से अलग है और भाषा और अच्छी पकड़ है। इसके साथ ही प्रोनाउंस बिल्कुल सटीक है, तो आप बिना किसी कोर्स के इसमे काम पा सकते हैं। वॉइस ओवर आर्टिस्ट बनने के लिए कोर्स करना जरूरी नहीं होता है। लेकिन अगर आपको वॉइस ओवर और डबिंग की बिल्कुल जानकारी नहीं है, तो आप कोर्स करने जरूरत है। जिससे आपको इस फील्ड की सही जानकारी और बारिकियों की भी समझ हो जाएगी। इसके बाद फिल्म, टीवी, सीरियल, रेडियो आदि जगहों पर काम की तलाश कर सकते हैं।

एक भाषा से दूसरी भाषा में फिल्मों की डबिंग की जाती है। जहां पर वॉइस ओवर आर्टिस्ट या डबिंग आर्टिस्ट की जरूरत होती है। कभी- कभी ऐसा होता है कि एक्टर को भाषा की जानकारी ही नहीं होती है। ऐसे में वॉइस ओवर आर्टिस्ट अपनी आवाज देते हैं। इसके अतिरिक्त कभी-कभी एक्टर अस्वस्थ होते है। ऐसे में वॉइस ओवर आर्टिस्ट की मदद से उन एक्टर की आवाज की डबिंग की जाती है।

इसके अलावा एनीमेशन और कार्टून फिल्मो में भी वौइस् ओवर आर्टिस्ट ही अपनी आवाज देते हैं। न्यूज चैनल, टीवी सीरियल, विज्ञापन फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, बॉलीवुड आदि जगहों पर एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं।

Voice Over Arsist ills  भाषा पर अच्छी पकड़
  •  आकर्षक और दमदार आवाज
  •  सटीक उच्चारण
  •  अपनी आवाज को करेक्टर के हिसाब से बदलने की क्षमता
  •  लिपसिंग के अनुसार आवाज देना

Voice Over Artist Work वॉइस ओवर आर्टिस्ट एक कलाकार की जगह पर अपनी आवाज देता देता है। इसके अलावा एनीमेशन या कार्टून फिल्मो में कार्टून जो कुछ बोलते हैं वो वॉइस ओवर आर्टिस्ट की आवाज होती है। इनका मुख्य काम कलाकार की जगह पर अपनी आवाज देना। शुरआत में एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट को 13 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिल जाते हंै। इंडस्ट्री में पहचान और अनुभव होने के बाद लाखों रुपये महीने में कमा सकते हैं।

Voice over artist career option फिल्म इंडस्ट्री
  •  बॉलीवुड
  •  टीवी सीरियल
  •  विज्ञापन क्षेत्र
  •  न्यूज चैनल
  •  डॉक्यूमेंट्री फिल्में
  •  कॉरपोरेट फिल्में
  •  रेडियो
  •  वीडियो गेम के लिए आवाज

अपेक्षाकृत अज्ञात कॅरियर विकल्प होने के बावजूद, वॉयस-ओवर-कलाकारों को दी जाने वाली भूमिकाएं और जिम्मेदारियां भिन्न-भिन्न हैं। यह वीडियो के लिए बुनियादी वॉइस-ओवर गतिविधियों से शुरू होता है या रेडियो जिंगल्स के लिए आपकी आवाज की पेशकश करता है। एक बार सफल और स्थापित होने के बाद आप फिल्मों और टीवी शो या कार्टून शो के लिए डबिंग जैसे उच्च मूल्य वाले प्रोजेक्ट भी ले सकते हैं। एक पेशेवर कॅरियर विकल्प होने के नाते वॉयस-ओवर कलाकार बाजार में एक सम्मानजनक पारिश्रमिक प्राप्त करते हैं। अपेक्षाकृत नया डोमेन और एक छोटा उद्योग होने के नाते, गुणवत्ता वाले वॉयस-ओवर-कलाकारों की मांग बहुत अच्छी है और इसलिए भुगतान भी काफी अच्छा है।

Voice over artist career option वॉयस-ओवर-आर्टिस्ट बनने के लिए  टॉप कॉलेज और पाठ्यक्रम

नए जमाने के कॅरियर विकल्प के रूप में, जो अब भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, कोई स्थापित कॉलेज तो नहीं हैं जो वॉइस-ओवर-कलाकारों के लिए प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में कई निजी संस्थानों ने वॉइस-कोचिंग पाठ्यक्रम पेश करना शुरू कर दिया है, जो छात्रों को मूल बातें सीखने में मदद करते हैं। उनमें से कुछ हैं:

  •  व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुंबई।
  •  किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुम्बई।
  •  जी इंस्टीट्यूट आॅफ मीडिया आर्ट्स, मुंबई।
  •  इंस्टीट्यूट आॅफ क्रिएटिव एक्ससिलेन्स, मुंबई।
  •  लाइववार्स (करियर इंस्टीट्यूट इन ब्रॉडकास्टिंग फिल्म), मुंबई।
  •  क्राफ्ट फिल्म स्कूल, दिल्ली।
  •  एआरएम स्कूल, मुंबई।
  •  एशियन एकेडमी आॅफ फिल्म एंड टेलिविजन, नोएडा।
  •  दिल्ली फिल्म इंस्टीट्यूट, दिल्ली।
  •  आरके फिल्म एंड मीडिया एकेडमी, दिल्ली।
  •  ईएमडीआई इंस्टीट्यटू, मुंबई।
  •  जेवियर इंस्टीट्यूट आॅफ कम्युनिकेशन, मुंबई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।