हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अनुसूचित जाति...

    अनुसूचित जातियों के लिए 30.35 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. कौर

    Chandigarh News
    Chandigarh News: अनुसूचित जातियों के लिए 30.35 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. कौर

    आशीर्वाद योजना के तहत 16 जिलों के 5951 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

    • सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जाति की भलाई के लिए वचनबद्ध

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Ashirwad Yojana: प्रदेश सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अनुसूचित जातियों के 5951 लाभार्थियों को 30.35 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रुपनगर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, संगरुर और मालेरकोटला जिले के वर्ष 2023-24

    और 2024-25 के अनुसूचित जातियों के लाभार्थियों के लंबित आवेदनों को वर्ष 2024-25 के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 5951 लाभार्थियों को कवर करने के लिए 30.35 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि इस राशि से बरनाला के 136, बठिंडा के 455, फरीदकोट के 187, फिरोजपुर के 1230, फतेहगढ़ साहिब के 192, फाजिल्का के 347, होशियारपुर के 189, जालंधर के 1263 लाभार्थियों को वित्तीय लाभ दिया गया है। इसी तरह, मानसा के 271, श्री मुक्तसर साहिब के 90, पटियाला के 530, रुपनगर के 199, एसएएस नगर के 218, एसबीएस नगर के 166, संगरुर के 408 और मालेरकोटला के 70 लाभार्थियों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    प्रदेश सरकार लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए तेजी से कर रही काम: कौर

    डॉ. कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार गरीब परिवारों से संबंधित बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थाई निवासी हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो, और परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 32,790 रुपए से कम हो। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य हैं। मंत्री ने बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– ग्रामीण महिलाओं को सरपंच की सौगात, घर-घर पहुंचेगी ट्राली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here