Aloe Vera Juice: सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फ़ायदे, 2 हफ्ते मे मोटापा घटायें

Aloe Vera Juice
Aloe Vera Juice: सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फ़ायदे, 2 हफ्ते मे मोटापा घटायें

Aloe Vera Juice Benefits: एलोवेरा जूस के फायदे अनेक हैं। एलोवेरा जूस आपकी सेहत और सुंदरता दोनों को फायदा पहुंचाता है। इस बदलते मौसम में आपको स्वास्थ्य की समस्या जैसे थकान, स्किन एलर्जी, पेट की खराबी, बालों का झड़ना इत्यादि सामान्य है।aloe vera ka juice peene ke fayde से ये सभी लक्षण छूमंतर हो जाएंगे। यहां आपको सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फायदे के साथ benefits of drinking aloe vera juice के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हैं।  Aloe Vera Juice

इस लेख में आप पढ़ेंगे

  • एलोवेरा जूस पीने के फायदे
  • एलोवेरा जूस कब पिएं और कितनी मात्रा में पिएं
  • एलोवेरा जूस कैसे बनाएं
  • एलोवेरा जूस के वेरिएंट
  • ध्यान देने योग्य बातें

एलोवेरा को घृतकुमारी और ग्वारपाठा भी कहते हैं। इसकी उत्पत्ति उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्र में हुई मानी जाती है। एलोवेरा की 275 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ ही खाने योग्य हैं जैसे एलोवेरा बर्बडेंसिस, एलोवेरा बर्बडेंसिस मिलर इत्यादि। भारत में एलोवेरा की जानकारी प्राचीन काल से ही वर्णित है। एलोवेरा एस्फोडिलसी कुल का मोटी तनी का पौधा है। यह हरे या गाड़े हरे रंग का होता है। इसके तने साठ से सौ सेंटी मीटर लम्बाई के गुदेदार पत्ते होते हैं। तनों या पत्तों पर छोटे कांटे भी पाए जाते हैं। इसके पत्ते में भरा जेल बहुत उपयोगी होता है।

Aloe Vera Juice
Aloe Vera Juice: सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फ़ायदे, 2 हफ्ते मे मोटापा घटायें

एलोवेरा में भरपूर मात्रा में यानी 75 तरह के विटामिंस, मिनरल्स, एंजाइम्स, अमीनो एसिड, सैलिसिलिक एसिड, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एलोवेरा में कुछ मात्रा में विटामिन बी12 और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। एलोवेरा सपोनिंस का उत्कृष्ट स्त्रोत है जो कि रोगाणुरोधी होता है। इस गुण के होने का मतलब है कई तरह के बैक्टिरियल और फंगल इन्फेक्शन से उत्पन कई बीमारियों के इलाज में मददगार होना है। एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। आयुर्वेद में तो एलोवेरा को इस्तेमाल करके अनेक औषधियों का निर्माण हुआ है। अनेक ही ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। एलोवेरा का इस्तेमाल स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य वर्घन के लिए भी होता है।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits

aloe vera juice peene ke fayde अनेक हैं। एलोवेरा जूस पीने के फायदे जानने के लिए यह प्वाइंट विशेष हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए: एलोवेरा जूस पीने का फायदा इम्यूनिटी बढ़ने में देखा जाता है। बीमारियों के इस दौर में बच्चे से लेकर  बुजुर्ग तक कम इम्यूनिटी के शिकार हैं। वर्षों से यानी आयुर्वेद में भी एलोवेरा रस के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने का दावा किया जाता है। एलोवेरा का रस यानी aloe vera juice peene ke fayde और भी हैं। आइए जानें।

पाचन बढ़ाए: पाचन क्रिया को सक्रिय करने में एलोवेरा जूस के फायदे हैं। चाहे कब्जी हो या एसिडिटी या पेट फूलना याने सूजना जिसे ब्लोटिंग कहते हैं, इन सभी का इलाज एक ही है और वो है एलोवेरा का जूस। एलोवेरा का जूस फाइबर और लैक्सेटिव यानी रेचक गुण से भरपूर होता है। यही कारण है कि आज के समय में एलोवेरा जूस बहुत प्रचलित हो चुका है। एलोवेरा जूस पीने के फायदे में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों से मुक्ति मिल सकती है।

सूजन में आराम: एलोवेरा जूस पीने के फायदे में आपको शरीर में सूजन से आराम दिलाना भी मिलता है। इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण जो सैलिसिलिक एसिड के होने से मिलते हैं। ऐसा माना गया है कि एलोवेरा जूस पीने से आर्थराइटिस यानी गठिया जैसे रोगों में भी आराम मिलता है।

प्राकृतिक डिटॉक्स: एलोवेरा जूस अपने आप में ही एक डिटॉक्सिफायर है। जिसे पीने से शरीर में व्याप्त विषैले पदार्थ स्वत: ही बाहर आ जाते हैं। रोजाना एलोवेरा जूस पीने का फायदा भी होता है। यही तो हैं benefits of drinking aloe vera juice आपका स्वास्थ अब आपके हाथ में है।

तनाव से मुक्ति: एलोवेरा जूस का नियमित सेवन करने से आपको अपने शरीर में एक नई ऊर्जा का प्रवाह महसूस होगा। इसे सही ढंग से पीने पर आपको तनाव से मुक्ति भी मिल सकती है। तनाव के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, पढ़ाई या काम की टेंशन। इन सबकी वजह से आप चिड़चिड़े हो जाते हैं। कई बार तनाव से मुंहासे भी आ जाते हैं। एलोवेरा का जूस इसमें आपको फायदा देगा।

त्वचा और बालों की सेहत: अभी आपने एलोवेरा जूस पीने के फायदे में तनाव और मुहांसों से मुक्ति के बारे में जाना। उसी कड़ी में आगे पढ़ें। एलोवेरा का जूस आपकी त्वचा और बालों के लिए भी उतना ही हितकर है। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में हाइड्रेशन यानी पानी की मात्र बढ़ता है। त्वचा को रूखेपन से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना गया है किaloe vera ka juice peene ke fayde से शरीर में कोलेजन के उत्पादन की मात्रा बढ़ती है। कई शोध तो यह तक दावा करते हैं कि एलोवेरा जूस से त्वचा की झुर्रियों में कमी आती है। हम ऐसा कोई दावा तो नहीं करते परंतु एलोवेरा जूस पीने से त्वचा को पोषण जरूर मिलता है।

मधुमेह और हृदय रोग: एलोवेरा का जूस पीने के फायदे कई हैं। टाइप टू के मधुमेह के रोगी अगर एलोवेरा जूस का नियमित सेवन करें। तो उनके ब्लड शुगर लेवल यानी खून में शर्करा की मात्रा में कुछ फर्क देखा गया है। अगर आपको लगता है कि आपको मधुमेह हो सकता है तो इसका सेवन करें। आप फर्क महसूस करेंगे। इसके साथ ही हम आपको डॉक्टर से परामर्श लेने की भी सलाह देंगे। क्योंकि अगर आप दवाइयों का भी सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत कम भी हो सकता है।

हृदय रोग: जैसा की आपने पढ़ा कि एलोवेरा जूस पीने का फायदा शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी है। एलोवेरा का जूस पीने से रक्त से कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती देखी गई है। और तो और यह रक्त संचार में भी बहुत सहायक है। एलोवेरा के असाधारण गुण आपको कई बीमारियों से बचाव करेंगे।

मुंह और दांत: अगर आपको मसूड़ों में सूजन की समस्या रहती है और उसी कारण दांतो मे दर्द होता है। तो इस समस्या को एलोवेरा के जूस का सेवन दूर कर देता है। एक अध्ययन में पता चला है कि एलोवेरा का जूस सबम्यूकस फाइब्रोसिस में राहत दिला सकता है। एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो माउथवॉश की तरह काम करता है।

Eating lady fingers: भिंडी खाने वाले इन दो चीजों से बचकर रहो, वरना सफेद दाग होंगें!

एलोवेरा जूस कब पिएं और कितनी मात्रा में

एलोवेरा जूस पीने के फायदे तो हमने आपको बता दिए। परंतु एलोवेरा जूस कब पिएं और कितनी मात्रा में, यह जानना भी बहुत आवश्यक है। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फायदे आपको अपनी दमकती त्वचा में सबसे पहले दिखेंगे। एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट ही पीना चाहिए। तभी यह फायदा करेगा। यही एलोवेरा जूस पीने का सही समय है। अगर किसी कारणवश आपसे सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन छूट गया हो तो चिंता की बात नहीं। बस यह ध्यान रखें कि खाने से कम से कम आधा घंटा पहले एलोवेरा जूस का सेवन करें।

मात्रा की बात करें तो प्रचलित रूप से बीस मिली लीटर एलोवेरा जूस एक गिलास पानी में मिला कर पीना उपयोगी रहता है। अगर आप किसी विशिष्ट रोग को ध्यान में रख कर इसका सेवन करना चाहते हैं तो उसके लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। एलोवेरा जूस पीने के फायदे और सेवन का सही तरीका वैसे तो आपको चिकित्सक ही भलीभांति बता सकते हैं।

एलोवेरा जूस कैसे बनाएं

अगर आप एलोवेरा जूस के फायदे सही प्रकार से जान गए हैं तो अब इसे बनाने की विधि भी जानें। अगर आपके आस पास या आपके बगीचे में एलोवेरा के पौधे हैं तो उनके तने सावधानी पूर्वक काट लीजिए। उसमे कांटे भी होते हैं यह ध्यान रखें। तने को साफ पानी से धो लीजिए। अब तने को आड़ा रख के उसके साइड में एक चाकू की सहायता से चीरा लगाएं। तने के अंदर का गूदा यानी जैल किसी बर्तन में सावधानी पूर्वक चाकू से काट के निकल लीजिए। इस एलोवेरा के जैल में पानी मिलाकर छान लीजिए। आपका एलोवेरा जूस तैयार है। अगर इस सारी मेहनत के लिए आपके पास समय का अभाव है तो आप बाजार में उपलब्ध एलोवेरा जूस ले सकते हैं।

एलोवेरा जूस के साथी

एलोवेरा जूस को आप दूसरे जूस के साथ भी ले सकते हैं। आजकल बाजार में फ्लेवर्ड एलोवेरा जूस उपलब्ध हैं। आप चाहें तो वो चुन सकते हैं। उदाहरण के तौर पे हम आपको यहां एलोवेरा जूस के कुछ साथियों के बारे में बताते हैं। साथी यानी वो जूस या खाद्ययोग्य चीजे जिनका सेवन आप एलोवेरा जूस के साथ कर सकते हैं। एलोवेरा जूस के साथ सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं आंवला का रस और तुलसी।

आंवले का रस और एलोवेरा का जूस अगर समान मात्रा में लिया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए सर्वोचित डिटॉक्स होगा। एलोवेरा और आंवले का जूस पानी में मिला कर पीने से चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। जिससे पाचन सक्रिय होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

अब गर्मी के दिन गए हैं। तो जाहिर है पेट की समस्या उभरेगी। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय करें। एलोवेरा का ताजा जैल लें और उसमे ताजी तुलसी की पत्तियां डालें। इसे अच्छे से मिक्सर ग्राइंडर में पानी डाल के घुमा दें। छान कर इसका सेवन करें। पेट को आराम मिलने के साथ ही पित्त की समस्या से भी निजात मिल सकती है। आप चाहें तो बाजार में उपलब्ध तुलसी एलोवेरा जूस भी ले सकते हैं।

इसके अलावा एलोवेरा जूस आप दूसरे फलों के रस के साथ भी ले सकते हैं। जैसे एलोवेरा जूस के साथ आप पानी मिलाने की जगह अपना मन पसंद जूस मिला सकते हैं। मौसमी फल चुनना बेहतर होता है। अगर आपको एलोवेरा का जूस कड़वा लगता है तो यह उपाय करने से टेस्ट भी नहीं बिगड़ेगा। बस एलोवेरा के जूस के साथ पानी की जगह अपना पसंदीदा तरबूज, आम, संतरे या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

अगर यह सब करने के लिए आपके पास समय का अभाव है तो आप एलोवेरा का जूस में शहद भी डाल सकते हैं। इससे आपको दिन भर की स्फूर्ति और ताजगी भी मिलेगी।

अगर आप चटपटा पसंद करते हैं और एलोवेरा का जूस आपको पीने में कड़वा लग रहा है तो एलोवेरा जूस में पानी, खीरे का रस, थोड़ा सा अदरक का रस, थोड़ा नींबू और काली मिर्च और काला नमक डाल कर पिएं। यकीन मानिए आप सारे अप्राकृतिक पेय पदार्थों को भूल जाएंगे।

आप इंटरनेट पर देखेंगे कि एलोवेरा के जूस को पीने के कई तरीके आपको मिल जाएंगे। आजकल तो स्मूदीज का जमाना है। आप भी यह प्रयोग कर सकते हैं। बस एलोवेरा जूस के साथ अपने मनपसंद मौसमी फलों को मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लीजिए। अब इसमें भीगे हुए मेवे, किसमिस आदि डाल लीजिए। आप चाहें तो इसमें भीगा हुआ चिया सीड्स डाल के और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

HAIR CARE: सफेद बालों को काला कर सकता है आंवला, बस इस तरीके से करें इस्तेमाल

ध्यान देने योग्य सावधानियांं

एलोवेरा जूस पीने के फायदे और सेवन का सही तरीका तो आपने जान लिया। अब यह भी जानें कि एलोवेरा जूस पीने में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • जो महिलाएं गर्भवती हैं या गर्भ धारण के बारे में विचार कर रही हैं। तो एलोवेरा जूस का सेवन न करें। यह हानिकारक हो सकता है।
  • महिलाएं जो बच्चों को फीड करवा रहीं हों वे भी एलोवेरा जूस का सेवन ना करें। इससे मां और बच्चे दोनों को ही नुकसान हो सकता है।
  • बारह वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को भी एलोवेरा जूस न देने की सलाह दी जाती है।
  • एलोवेरा जूस पीने के उपरांत अगर आप असहज महसूस करते हैं तो भी इसका सेवन न करें।
  • लीवर की किसी भी प्रकार की समस्या से ग्रसित बंधुजन एलोवेरा का जूस का सेवन न करें।
  • हमेशा एलोवेरा के जेल का प्रयोग करें जो कि पारदर्शी होता है। एलोवेरा के लेटेक्स का प्रयोग खाने या पीने में कभी ना करें। लेटेक्स पीले रंग का होता है जो कि तने की त्वचा के अंदर मिलता है। यह हानिकारक होता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों को बढ़ा देता है।
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और लंबे समय से दवाई ले रहे हैं तो एलोवेरा जूस लेने से पहले चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
  • एलोवेरा जूस अगर बाजार से लें तो ध्यान रहे वो रंगहीन हो, आॅर्गेनिक हो और विश्वसनीय ब्रांड का हो जिसपे एफएसएसएआई की मुहर हो।

निष्कर्ष: आशा करते हैं की aloe vera ka juice peene ke fayde और पीने का सही तरीका आपको इस लेख के माध्यम से जानने को मिला। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और अपने पाठकों को और भी दुरुस्त देखना ही हमारी कामना है। धन्यवाद।

नोट: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।