Ghaziabad: भाकियू ने मोदीनगर तहसील में जड़ा ताला, धरना शुरू  

Bhakiyu
  •   जिला प्रशासन मृतक किसान परिवार के साथ न्याय करे:राजपाल शर्मा
  •  तहसील प्रशासन की लापरवाही से हुई किसान की मौत :भाकियू

गाजियाबाद(सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। एक अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मोदीनगर (Bhakiyu) तहसील सभागार में किसान सुशील त्यागी की नस काटने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने  मोदीनगर तहसील का घेराव किया। भाकियू के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में  भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर तहसील प्रशासन पर समय रहते  उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तहसील के मुख्य गेट के आलावा  एसडीएम मोदीनगर के कार्यालय पर भी ताला जड़ दिया। और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।फिलहाल धरना जारी है।  उन्होंने आरोप लगाया की तहसील प्रशासन की लापरवाही से किसान की मौत हुई है। भाकियू के धरने पर पहुंचे मोदीनगर पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राज पाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन किसान के परिवार के साथ न्याय  करे। आठ दिन हो गए अब तक भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

बोले ,इंसानियत मर चुकी है क्या प्रशासन की। एक किसान मर (Bhakiyu) गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम मोदीनगर  सत्येंद्र राय  एवं   एसीपी रितेश त्रिपाठी ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ,करवा सिंह ,जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ,एनसीआर अध्यक्ष प्रवीन  मालिक ,जिला प्रभारी जयकुमार मालिक, ममता चौधरी ,लाला राम बापू(पवन चौधरी ) ,युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी ,महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी ,वेदपाल मुखिया ,रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई),ब्रह्मपाल चौधरी(दुहाई ),परमेन्द्र सिंह  आर्य,प्रभारी रविंद्र दौरालिया   आदि पदाधिकारियों और किसानों से  वार्ता करते हुए, उन्होंने  उचित कार्रवाई के लिए  पन्द्रह दिन का समय मांगा।

जिस पर किसान तैयार नहीं हुए और अपनी मांगों (Bhakiyu) को लेकर डटे  रहे। अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसानों की कमेटी ने मीटिंग कर  अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया  किया । उन्होंने कहा कि मृतक किसान सुशील त्यागी के परिवार को उचित मुआवजा ,नौकरी ,जमीन की पैमाइश और मुकदमा दायर कर लापरवाही बरतने वाले  अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  उसके  भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।  कहा कि   सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन किसान की मौत हुई और प्रशासन मौन है। कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुस्साए किसानों ने  तहसील के मुख्य गेट के अलावा एसडीएम कार्यालय पर भी ताला जड़ दिया। इस दौरान आला  अधिकारी पुलिस बल के साथ तहसील में जुटे रहे।

घंटों तक चली किसानों की गहमागहमी | Bhakiyu

भाकियू कार्यकर्ताओं की घंटों तक इस मामले को  लेकर गहमागहमी चली। पुलिस भी उनको रोकने में पूरी तरह नाकाम नजर आई। और  दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। एसडीएम संतोष राय और एसीपी रितेश त्रिपाठी ने कई दौर की किसानों से वार्ता भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अधिकारियों ने कहा कि किसान सुशील त्यागी के हार्ट को संरक्षित किया गया है। रिपोर्ट आने में करीब 15 दिन का समय लगेगा।  इस दौरान किसान अधिकारियों से कार्रवाई के लिए पुख्ता  आश्वासन चाहते थे। लेकिन अधिकारियों ने पंद्रह दिन का समय मांगा है।

Bhakiyu-1

 एसीपी बोले ,रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण | Bhakiyu

एसीपी मोदीनगर रितेश कुमार त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि मृतक की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद ही सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।इसके लिए उन्होंने करीब 15 दिन का समय माँगा।  इसपर किसानों ने कहा कि मामले को लंबा खींचने और बहकाने के लिए अधिकारी ऐसा कह रहे हैं। काफी प्रयास के बाद तहसील के मुख्य गेट और एसडीएम कार्यालय के दरवाजे को खुलवाया गया। बाद में किसानों ने धरने को अनिश्चितकालीन शुरू करने की घोषणा कर दी। किसानों का आरोप है कि इस मामले में सुशील त्यागी के बेटे गौरव ने तहसीलदार हरि प्रताप, लेखपाल राजन प्रियदर्शी, कानूनगो राकेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।

ये पदाधिकारी रहे प्रदर्शन  में मौजूद

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ,करवा सिंह ,जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह जयकुमार मालिक ,ममता चौधरी ,रजापुर तहसील अध्यक्ष पवन  चौधरी ( दुहाई) ,ब्रह्मपाल सिंह (दुहाई) ,वेदपाल मुखिया ,परमेन्द्र आर्य ,धर्मेंद्र उर्फ़ (पप्पी नेहरा ),रवि गदाना,पिंटू चौधरी अमराला ,जयकुमार मालिक,नरेश यादव  आदि भाकियू पदाधिकारी और  किसान प्रदर्शन में  मौजूद रहे।

अनिश्चितकालीन धरने पर ये भाकियू पदाधिकारी  मौजूद भाकियू का धरना जारी    -प्रवीण मलिक- भाकियू एनसीआर अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री,  -सतेंद्र त्यागी -एनसीआर  उपाध्यक्ष, -टीनू चौधरी (दुहाई)-जिला उपाध्यक्ष,  -विनीत त्यागी -युवा जिला प्रभारी,  अरुण कसाना ब्लॉक अध्यक्ष, मुरादनगर, गौरव त्यागी, अजय त्यागी, चेतन, शिवम-सचिन-शौकिंदर चौधरी-पप्पी नेहरा। रिंकू आदि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरने पर आदि मौजूद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।