हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश भाजपा का प्रच...

    भाजपा का प्रचार करने अजमेर पहुंचे सनी देओल

    Sunny Deol

    सनी देओल ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए अजमेर शहर में किया रोड शो

    अजमेर। शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सनी देओल अजमेर पहुंचे। हाल ही में भाजपा में (bharatiya janata party) शामिल हुए फिल्म अभिनेता सनी देओल ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए अजमेर शहर में करीब एक घंटे रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता सनी को देखने पहुंचे। सनी किशनगढ़ एयरपोर्ट से सीधे अजमेर पहुंचे।

    फूलों से किया गया स्वागत

    जहां फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। यहां से उनका कारवां आगे बढ़ता गया। वहीं, अजमेर के किशनगढ़ में (bharatiya janata party) एक्ट्रेस स्नेहा उलाल रिजू झुंझुनवाला के समर्थन में रोड शो करने पहुंची। इस दौरान सैल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें