हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश भाजपा नेताओं ...

    भाजपा नेताओं ने अमित शाह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

    Amit Shah

    भोपाल (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को मध्यप्रदेश के पार्टी नेताओं ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।

    वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट के जरिए कहा कि कुशल संगठक, प्रशासक और पार्टी के अध्यक्ष श्री शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने शाह के स्वस्थ और शतायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनके प्रखर और तेजस्वी विचारों से देश निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ता रहे।

    प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारियों तथा नेताओं ने भी श्री शाह को जन्मदिन पर बधाई दी हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।