हॉट सिटी में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान संरक्षित,सुरक्षित रहे यह मेरी जिम्मेदारी है :सिसोदिया

  • हम नगर निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव,लोकसभा की शत प्रतिशत शीट जीतेंगे,जिसके लिए हम तैयार है

गाजियाबाद (सच कहूं/रविन्द्र सिंह)। भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। (Ghaziabad) क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोइया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां मेरे जैसै एक सामान्य कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिल जाता है। दायित्व मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। पश्चिम क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने अपने कार्य के दम पर चुनावों में एतिहासिक उपलब्धियां दिलाई है। जिसमे गाजियाबाद के कार्यकर्ता अव्वल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Meerut: 5 दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए पीड़ितों का पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज

मेरे कार्यकाल में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने को क्षेत्रीय अध्यक्ष समझे। प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान संरक्षित एवं सुरक्षित रहे यह मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन कार्यकर्ता का भी कार्य व्यवहार और आचरण संगठन के अनुरूप हो ऐसी भी चिंता करनी है।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम नगर निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव जीतेंगे लोकसभा की शत प्रतिशत शीट जीतेंगे। सभी चुनावों के लिए कार्य योजना के अनुसार हम तैयार है।

कार्यकर्ता हमारी संरक्षित पूंजी है: संजीव शर्मा

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी संरक्षित पूंजी है। कार्यकर्ताओं के बल पर जनहित के विकास कार्य को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के बाद आज इतने बड़े दायित्व का निर्वहन करेंगे, इससे सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने कहा संगठन को जो अपना सब कुछ समर्पित करते हुए आगे बढ़ते हैं, उनमें से एक नाम सतेन्द्र सिसौदिया का भी आता है।

मंच पर यह रहे मोजूद

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री बालेश्वर त्यागी, बलदेव राज शर्मा,जगदीश साधना, अशोक गोयल,पूर्व महापौर आशु वर्मा, सरदार एसपी सिंह,निर्वतमान महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, गोविंद चौधरी, विधायक, सुनील शर्मा,अमर दत्त शर्मा,अरविन्द भारती, केशव त्यागी,पृथ्वी सिंह, अशोक मोंगा,खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी,पवन गोयल, प्रदीप चौहान, सुरेश कश्यप आदि पदाधिकारी मंचासिन रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मोजूद

इस मोके पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, धीरज शर्मा,बॉबी त्यागी, संजीव गुप्ता, कुलदीप त्यागी, संजीव चौधरी, संदीप त्यागी, रनिता सिंह, शीतल चौधरी, पूनम कौशिक, मीना भंडारी, मीडिया विभाग से अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, अमित भारद्वाज, धीरज अग्रवाल, कपिल वशिष्ठ, अविनाश ओझा, बालकीशन गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि संगठन पदाधिकारी सहित मंडल, मोर्चो आदि की प्रमुख कार्यकर्ता मोजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।