ब्लॉक कल्याण नगर प्रथम: 14 हजार 852 सेवादारों ने 2,94,703 घंटे जपा रामनाम

(Sumiran love competition)

सुमिरन प्रेम मुकाबला। 394 ब्लॉकों के 2,12,125 सेवादारों ने 29,47,996 घंटे किया सुमिरन (Sumiran love competition)

  • कैथल दूसरे और सरसा ब्लॉक रहा तीसरे स्थान पर   (Sumiran love competition)

  •  टॉप टैन में पंजाब के 7 और हरियाणा के 3 ब्लॉकों ने बनाई जगह

  •  विदेशों में 378 सेवादारों ने 4853 घंटे किया राम नाम का जाप

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत (Sumiran love competition) सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 5 से 19 दिसंबर तक देश-विदेश के 394 ब्लॉकों के 2,12,125 सेवादारों ने 29,47,996 घंटे सुमिरन किया है। टॉप-10 में पंजाब के 7 और हरियाणा के 3 ब्लॉकों ने जगह बनाई है। इस बार भी सुमिरन मुकाबले में हरियाणा के ब्लॉक कल्याण नगर ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कैथल दूसरे और सरसा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बात विदेशों की करें तो विभिन्न ब्लॉकों के 378 सेवादारों ने 4853 घंटे राम नाम का जाप किया है। प्रथम स्थान पर रहे ब्लॉक कल्याणनगर के 14,852 सेवादारों ने 2,94,703 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरे स्थान पर रहे ब्लॉक कैथल के 13,432 सेवादारों ने 2,92,239 घंटे सुमिरन किया। सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में ब्लॉक भुनरहेड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।

राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में भोपा, हिमाचल प्रदेश में पौंटा साहिब, (Sumiran love competition) दिल्ली में ब्लॉक मुस्तफाबाद, उत्तराखंड में बाजपुर, मध्यप्रदेश में मजहौली, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्टÑ में नागपुर ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 378 सेवादारों ने 4853 घंटे सुमिरन किया।

ये रहे पूरे भारतवर्ष में टॉप टैन ब्लॉक (Sumiran love competition)

ब्लॉक मेंबर सुमिरन (घंटों में)

  • कल्याण नगर 14852 294703
  • कैथल 13432 292239
  • सरसा 15214 240591
  • भुनरहेड़ी 5466 94450
  • बठोई डकाला 6530 84257
  • पटियाला 5366 69513
  • महिमा गोनियाना 690 65293
  • भवानीगढ़ 3500 63307
  • बठिंडा 2390 61881
  • बलवेड़ा 4660 56005

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।