सालभर मानवता भलाई कार्यों में जुटा रहा ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर

2022 में 19 जरूरतमंद बेटियों के हाथ पीले कर शाह सतनाम जी नगर बना मिसाल

  • 147 मानवता भलाई कार्यों में नि:स्वार्थ भावना से लाखों खर्च कर दिया इंसानियत का परिचय

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए 147 मानवता भलाई के कार्य पूरी शिद्दत से कर रही है। साल 2022 में सरसा जिला के ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने भी इंसानियत की भलाई कार्यों में लाखों रूपए खर्च कर मिसाल कायम की है। ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने अकेले 19 गरीब कन्याओं के हाथ पीले कर मानवता का परिचय दिया है। साथ में डेप्थ मुहिम के तहत हजारों लोगों का नशा छुड़वाने में ब्लॉक की साध-संगत ने अपनी आहुति डाली है। इसके अलावा अनेक मानवता भलाई के कार्यों में अपना योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें:– आइए! आज रात आपका ही इंतजार है….

500 से अधिक को दिया राशन व पौष्टिक आहार

ब्लॉक की साध-संगत ने सालभर में 300 से अधिक गरीब व असहाय बच्चों को भोजन कराया है। ताकि उन्हें अपनी भूख मिटाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इसके अलावा फूड बैंक मुहिम के तहत 200 से अधिक परिवारों को राशन दिया गया है। वहीं शिशु संभाल मुहिम के तहत 50 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया।

400 को दिए गर्म कपड़े

शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने 2022 में 400 से अधिक गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने में मददगार बनी। इसके तहत साध-संगत ने बड़े-बुजुर्गों को कंबल, महिलाओं को स्वेटर, बच्चों को जूते-जुराबें व टॉपियां दी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम में भी मौसम मुताबिक वस्त्र बांटे गए।

70 मरीजों का कराया उपचार

ब्लॉक कमेटी की ओर से बीमारों का इलाज कराने में भी अपना विशेष सहयोग किया। ब्लॉक ने 70 से अधिक मरीजों के उपचार पर लाखों रूपए खर्च किए। इन मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराकर उन्हें स्वास्थ्य का सौगात दी।

102 बुजुर्गों की संभाल

पूज्य गुरु जी की अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत ब्लॉक ने 102 बुजुर्गों की सार-संभाल की। जिसके तहत उन्हें हर महीने खाद्य सामग्री, फल-फ्रूट व कपड़े दिए गए। इसके अलावा उनका समय-समय पर दवाइयां इत्यादि देकर उपचार भी कराया गया।

100 बच्चों को दी स्टेशनरी

कोई भी बच्चा स्टेशनरी के अभाव में पढ़ाई से दूर न हो, इसके लिए भी ब्लॉक की साध-संगत ने कार्य किया। जिसके तहत अलग-अलग जगहों के 100 से अधिक बच्चों को स्टेशनरी दिलाई गई। जिसमें कॉपी, किताबें, पैंसिल, रबड़ व रेजर आदि शामिल थे।

1500 से अधिक रोपिए किए पौधे

ब्लॉक की साध-संगत ने अगस्त सहित विभिन्न महीनों में अलग-अलग जगह 1500 से अधिक पौधे रोपिए किए। जिनकी आज भी साध-संगत संभाल कर रही है। ब्लॉक की साध-संगत ने अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह सहित अन्य अवसरों पर भी शाह सतनाम जी नगर सहित अन्य जगहों पर पौधे लगाए है।

साध-संगत ने 27 दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिल

ब्लॉक की साध-संगत ने साथी मुहिम के तहत 27 जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को ट्राइसाइकिल देकर उनकी मदद की है। ताकि उन्हें इधर-उधर जाने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।

आशीर्वाद मुहिम में ब्लॉक का नहीं कोई मुकाबला

आशीर्वाद मुहिम यानी गरीब कन्याओं की शादी कराना, में ब्लॉक की साध-संगत का कोई मुकाबला नहीं है। ब्लॉक कमेटी ने साल 2022 में 19 अति गरीब जरूरतमंद कन्याओं की शादी कराकर उनके मां-बाप का सहारा बनी है। एक लड़की की शादी में ब्लॉक कमेटी घरेलू जरूरत का सारा सामान देती है। इसके अलावा उसे शगुन अलग से देकर अपना आशीर्वाद देती है।

ब्लॉक कमेटी ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए उनका 2022 भलाई कार्यों में बीता है। पूज्य गुरु जी से यही अरदास है कि वे नए साल 2023 में इससे भी बढ़कर जरूरतमंद लोगों की मदद करें और डेप्थ मुहिम से जुड़कर लोगों को नशे के चंगुल से आजाद कराए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।