हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home फीचर्स बीएसएनएल (BSN...

    बीएसएनएल (BSNL) का भूचाल, प्लान कमाल, मचा रहा धमाल

    BSNL Recharge Plans
    BSNL Recharge Plans स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बीएसएनएल की बड़ी खबर

    2.6 रुपये कुल और सुविधाएं फुल | BSNL News

    स्मार्टफोन तो है लेकिन उसमें रिचार्ज नहीं, क्या करें कंपनियों के प्लान ही इतने महंगे हैं कि जल्दी ही खत्म हो जाते हैं और बैनिफिट बहुत कम हैं। लेकिन अब आपको टैंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि बीएसएनएल आपके लिए लाया है टैंशन फ्री रखने वाला कमाल का प्लान। जो यूजर्स के दिलों पर मचा रहा है धमाल।

    (BSNL News) के ऐसे कई प्लान लोगों के दिलों पर धमाल मचा रहे हैं। आपको हम एक ऐसे आॅफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको बहुत सस्ते प्रीपेड प्लान की खासियत बता रहे हैं, जिसकी कीमत 400 रुपये से कम है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी प्रदान की जा रही है। आपने रिचार्ज कराने का अवसर हाथ से निकाला तो फिर पछताना पड़ेगा।

    397 रुपये कीमत वाला प्लान यूजर्स को 2जीबी डेटा के साथ बंपर सुविधाएं दे रहा है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से मिल रहा है। प्रीपेड प्लान में 100 मुफ्त एसएमएस और फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का भी बेनिफिट दिया जाएगा। प्लान में 5 महीने यानि 150 दिन तक बंपर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। प्लान में अगर रोज का खर्च निकाले तो करीब 2.6 रुपये आएगा।

    एयरटेल की भी धूम

    देश की जबरदस्त टेलीकॉम कंपनियों में गिने जाने वाली एयरटेल के प्लान की कीमत 359 रुपये दर्ज की जा रही है। प्लान की वैधता 28 दिन तय की गई है। प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाता है।

    जियो जीत रहा दिल

    जियो का प्रीपेड प्लान यूजर्स के दिल और दिमाग पर राज कर रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो 28 दिन तय की गई है। प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा + 40 जीबी वॉयस अनलिमिटिड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here