हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विद्युत करंट ...

    विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंसे की मौत, किसान ने स्वजन सहित किसी तरह बचाई अपनी जान

    bulandshahr
    bulandshahr विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंसे की मौत, किसान ने स्वजन सहित किसी तरह बचाई अपनी जान

    बुलन्दशहर/स्याना : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर मैं विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी में सवार किसान ने अपने अन्य स्वजन के साथ कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वैराफिरोजपुर निवासी रोहताश ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़ित सोमवार की देर शाम अपने अन्य सहजन के साथ खेतों से कार्य कर बुग्गी में सवार होकर घर जा रहा था।

    बताया कि मार्ग पर एलईडी लाइट का खंबा लगा था। जिसमें विद्युत करंट उतरा हुआ था। जिस कारण खंबे के निकट मार्ग पर भरे पानी में भी करंट उतर रहा था। वहीं भैंसे की मार्ग पर भरे पानी में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं पीड़ित ने बुग्गी में सवार अपने अन्य स्वजनों के साथ किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here