शिक्षा और रोजगार
EPFO: ईपीएफओ ने नवंबर 2024 में 14.63 लाख नए सदस्य जोड़े
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2024 में 14.63 लाख से अधिक सदस्य जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर 2024 में नये सदस्यों की संख्या में नवंबर 2023 की तुलना में 4.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवंबर 2024 में 3.13 लाख महिलाएं भी जोड़ी गयी हैं। EPFO
यह नवंबर 2023 की तुलना में 11.75 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है। आंकड़ों के अनुसार शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नये सदस्यों की हिस्सेदारी लगभग 59.42 प्रतिशत है। इनमें महाराष्ट्र 20.86 प्रतिशत के साथ अग्रणी है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश ने अधिक सदस्यों को जोड़ा। EPFO