हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सभासदों के धर...

    सभासदों के धरने को कांग्रेस व किसान यूनियन का समर्थन

    Kairana
    Kairana:सभासदों के धरने को कांग्रेस व किसान यूनियन का समर्थन

    कैराना। नपा चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का धरना-प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व भारतीय किसान यूनियन(महात्मा टिकैत) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
    विगत चार जुलाई से पालिका प्रांगण में नपा चेयरमैन के खिलाफ शुरू हुआ सभासदों का धरना सोमवार को 11वें दिन भी निरन्तर जारी रहा। धरनारत सभासदों ने पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी पर तानाशाही, निरंकुशता व विकास कार्यों की अनदेखी समेत अनेकों गम्भीर आरोप लगाए है। रविवार रात्रि उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में धरनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने धरने में शामिल होकर सभासदों की मांगों का समर्थन किया। इसके अलावा, सोमवार को भारतीय किसान यूनियन(महात्मा टिकैत) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर सभासदों की मांगों पर अपनी सहमति जताई। साथ ही, धरना-प्रदर्शन को उचित ठहराते हुए समर्थन की घोषणा की। विदित रहे कि नगरपालिका में भूख हड़ताल पर बैठे पांच में से चार सभासदों की हालत खराब हो चुकी है, जिनमें से सभासद शाहिद हसन तीन दिन तक शामली के निजी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट रह चुके है।