हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Rajasthan Ele...

    Rajasthan Election 2023: ”राजस्थान में दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू…!”

    Rajasthan Election 2023
    कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार व अपराधों में अग्रणी बनाया

    भरतपुर (सच कहूं/गुरजंट धालीवाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां के एमएसजे कॉलेज मैंदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम बढ़ रहा है। अमरीका, यूके व ऑस्ट्रेलिया में भी भारत का डंका बज रहा है। यह सब मेरी वजह से नहीं हो रहा है बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। यह आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर स्थिर और मजबूत सरकार बनाई। इसलिए भारत आज हर मैदान में जीत रहा है। Rajasthan Election 2023

    मोदी ने कहा कि एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है,वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान में बीते पांच वर्ष में क्या हुआ आपको पता ही है। पांच साल में जो बर्बादी हुई इसका जिम्मेदार कौन है, नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने वाला कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है, इसलिए राजस्थान कह रहा है जादूगर जी, कोनी मिले वोट जी।

    कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार व अपराधों में अग्रणी बनाया

    प्रधानमंत्री ने कहा- कहावत है कि जिस पत्तल में खाया, उसी में छेद किया। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे, लेकिन हुआ क्या? बीते पांच वर्षों में बहनों, बेटियों, दलित और वंचितों पर सबसे ज्यादा अपराध हुए। होली हो, रामनवमी हो, हनुमान जयंती हो कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू… राजस्थान में यही सब चलता रहा है।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां-जहां आती है, वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। चाहे इसमें आपका जीवन तक दांव पर क्यों ना लगाना पड़े। कांग्रेस ने राजस्थान के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री खुद कहे कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं, क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकते हैं। मोदी ने कहा-कोई मां बहन बेटी ऐसी बात खुद कह सकती है । क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है क्या, अब उनकी विदाई करोगे या नहीं? Rajasthan Election 2023

    कांग्रेस को प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई

    प्रधामंत्री ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस को सदा सर्वदा के लिए हटाने की जरूरत है और हटाने का मतलब आपकी विधानसभा में पराजय हो जाए इतना नहीं है। ऐसी कई माता-बहनें घर में सफाई रोजाना करती हैं। हर कोने की सफाई करती हैं। यह चुनाव भी वह दिवाली है। ऐसी सफाई करनी है कि किसी कौने में भी कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। मैं सबसे ताजा उदाहरण आपको देता हूं। अभी हाल में ही देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला। उनका नाम है हीरालाल सामरिया। ये दलित मां का बेटा हीरालाल आपके इसी डीग गांव के रहने वाले हैं। यह पहले भरतपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन कांग्रेस को प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई।

    भाजपा ने ही देश को दूसरा कानून मंत्री दिया | Rajasthan Election 2023

    इसके लिए जो मीटिंग रखी गई, उसका भी कांग्रेस ने बायकॉट कर दिया। कांग्रेस एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर जाते हुए देख ही नहीं सकती। यह वही कांग्रेस है जिसने रामनाथ कोविन्द का विरोध किया था। बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया। उन्हें राजनीति से दूर करने के कोशिश की है। वहीं भाजपा अंबेडकर से जुड़े तीर्थ स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। भाजपा ने ही देश को दूसरा कानून मंत्री दिया है। अर्जुनराम मेघवाल भी राजस्थान के ही हैं। अर्जुनराम मेघवाल भी देश के बड़े कानूनों को बनाने में भूमिका निभा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी के लिए तो आप ही उसका परिवार हो। जो कुछ हैं आप ही हो मेरे लिए। हर परिवार तक जीवन की मूलभूत सुविधाएं पहुंचें इसके लिए देश में भारत सरकार आपके गांव आ रही है। 15 नवंबर से देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई हैं। चुनाव के बाद भरतपुर के गांव गांव से यह यात्रा गुजरेगी। मोदी ने कहा कि यहां दूसरे राज्यों से पेट्रोल के दाम इसलिए ज्यादा है, क्योंकि कांग्रेस सरकार लुटेरी है। केंद्र सरकार रेट कम कर रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार टैक्स कम करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने यह पैसा नेताओं की तिजोरी में भरा है। भाजपा सरकार बनी तो कांग्रेस का यह खेल भी खत्म होगा। भाजपा सरकार बनते ही पेट्रोल के दामों की तुरंत समीक्षा होगी और लोकहित में निर्णय लिया जाएगा। Rajasthan Election 2023

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में चुनावी माहौल गरम, पारा ठंडा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here