वैक्सीन आने पर भी अमेरिका में कोरोना पर क्यों नहीं लग पा रही लगाम

Coronavirus
file photo

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.60 करोड़ के पार

  • विश्व में कोरोना से 10.25 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित

वाशिंगटन (एजेंसी)। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं, जबकि इसके कारण 22.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 25 लाख 25 हजार 801 हो गई है तथा 22 लाख 19 हजार 290 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.60 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.39 लाख मरीजों की मौत हुई है।

भारत:-

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 46 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 23 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,274 तक पहुंच गया है।

ब्राजील:-

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 91.77 लाख हो गयी और इस महामारी से करीब 2.24 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 38.07 लाख हो गयी है और एक लाख पांच हजार 777 लोगों की मौत हुई है।

रूस:- कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.90 लाख से अधिक है जबकि 71,556 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 32.36 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 76,006 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,319 लोगों की मौत हुई है।

इटली:-

अब तक करीब 25.42 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 88,279 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,865 लोग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.17 लाख के पार हो गयी है तथा 56,878 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 53,650 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना:-

कोविड-19 से 19.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 47,921 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,58,074 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.08 लाख मामले सामने आए हैं तथा 37,082 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.49 लाख तक पहुंच गये हैं और तथा 43,951 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान:- इस महामारी से अब तक 14.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,889 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.58 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 23,769 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 11.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 40,686 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया:-

कोरोना से 10.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 29,728 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,069 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 9.80 लाख से लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,211 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,926 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.27 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,264 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,339 लोगों ने जान गंवाई है।

पुर्तगाल:-

इस महामारी से 7.11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 12,179 लोगों की जान जा चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.08 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,066 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.38 लाख तक पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4738 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.19 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13041 तक पहुंच गया है।

पाकिस्तान:- कोरोना से 5.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,623 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना से 5.34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8111 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

ग्वांतानामो में कैदियों का टीकाकारण रोका गया: पेंटागन

अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा कि ग्वांतानामो बे के कैदियों का कोविड-19 टीकाकरण रोक दिया गया है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘किसी भी ग्वांतानामो कैदियों का टीकाकरण नहीं किया गया है। हम इसे आगे बढ़ने की योजना को रोक रहे हैं, हम सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा पर बल दे रहे हैं। हम अपने सैनिकों को सुरक्षित रखने के अपने दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले दिन में, अमेरिकी संसद में अल्पसंख्यक नेत केविन मैकार्थी ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमें बताया कि उनका वायरस से हराने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमें कभी नहीं बताया कि अमेरिकियों से पहले आतंकवादियों का टीकाकरण करना है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।