ममता की हद ! गड्ढे में गिरे बच्चे को निकालने खुद भी गड्ढे में कूदी मां

Published On

नई दिल्ली। मां तो आखिर मां ही होती है। मां अपने बच्चों से इस हद तक प्यार करती है (Viral Video) कि उनके लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मां ईश्वर का ही दूसरा रूप होती है। इंसान हो या जानवर या पशु-पक्षी, सभी अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखती हैं। मां से संबंधित ऐसी कई विडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अभी हाल ही में ऐसा ही विडियो वायरल हो रही है, जो बहुत ही भावनात्मक है, आप भी इसे देखकर भावुक हो जाएंगे।

बता दें कि वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा एक (Viral Video) गड्ढे में गिर जाता है। बच्चे की मां, बच्चे को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस प्रकार हथिनी अपने बच्चे का ध्यान रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हुए गड्ढे में चली जाती है और 2 दिन तक बच्चे को दूध पिलाती रहती है।

तब तक रेस्कयू टीम पहुंच जाती है। वो देखते हैं कि हथिनी अपनी सांस छोड़ चुकी है। मेडिकल टीम तुरंत हथिनी का इलाज करते हैं। पहले तो हथिनी को गड्ढे से बाहर निकालते हैं, फिर मेडिकल ट्रीटमेंट देते हैं। उसके बाद छोटे बच्चे को निकालते हैं। जैसे ही बच्चा मां के पास में आता है तो मां होश में आ जाती है। यह वीडियो भावुक कर देने वाला है। इस वीडियो को @TansuYegen नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो कर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts