हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन के करीबी दोस्त की बेटी की हत्या

    मॉस्को (एजेंसी)। रूस की राजधानी मॉस्को के बाहर हुए कार विस्फोट में दार्शनिक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिना की मौत हो गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शनिवार शाम उस समय हुई जब वह एक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार कार में धमाका बोलशिए व्याजेमी गांव के निकट हुआ। जिसके बाद कार में आग लग गई और अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। दारिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह कार उसके पिता प्रसिद्ध दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता अलेक्जेंडर दुगिन की थी स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    जानें, दुगिन को क्यों कहा जात है पुतिन का ब्रेन

    आपको बता दें कि दुगिन पेशे से रूसी राजनीतिक दार्शनिक, रणनीतिकार और विश्लेषक है। उनकी विचारधारा फासीवादी बताई जाती है और वह खुद को रूढ़िवादी कहते हैं। पश्चिम के कुछ देश उन्हें पुतिन का दिमाग कहते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here