निर्माण मजदूरों को आर्थिक मदद दे दिल्ली सरकार

construction workers

नई दिल्ली (एजेंसी)। निर्माण मजदूर अधिकार अभियान ने कोरोना विषाणु के मद्देनजर दिल्ली में निर्माण उद्योग से जुड़े मजदूरों को आर्थिक मदद देने की मांग की है। अभियान के संयोजक थानेश्वर दयाल आदिगौड ने यहां बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मजदूरों की आर्थिक मदद देने का अनुरोध किया गया है।

उन्होेंने कहा कि निर्माण उद्योग से जुड़े मजदूर दिहाड़ी पर काम करते हैं और कोरोना विषाणु के फैलाव को देखते हुए दिल्ली में निर्माण गतिविधियां बंद कर दी गयी हैं। इससे इन लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार को इन मजदूरों की मदद करनी चाहिए। अभियान ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है उसी तर्ज पर दिल्ली सरकार को भी ऐसा एलान करना चाहिए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।