हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    सराहनीय। डेरा श्रद्धालुओं ने पशुओं व वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    कोहरे में दुर्घटना से बचाने के लिए किया यह कार्य

    • डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई की सूची में यह 125वां कार्य

    गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) कोहरे में ना तो पशु दुर्घटना का शिकार बनें और ना ही वाहनों के साथ हादसे हों, इसके लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मानवता भलाई के तहत वीरवार को पशुओं को सिंगों पर और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार रिफ्लेक्टर लगाने के लिए शहर में निकले। कई क्षेत्रों में घूम-घूमकर उन्होंने पशुओं के सिंगों पर और वाहनों साइकिल, रिक्शा, रेहड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए।

    यह भी पढ़ें:– Dera में पूज्य गुरू जी ने कैसे बचाया पानी, रेगिस्तान में उगा दिए बाग || Water Conservation

    रिफ्लेक्टर लगाने में जुटे सेवादारों ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से मानवता भलाई के लिए अनेक कार्य किए जाते हैं। उन कार्यों की सूची में यह कार्य 125वें नंबर पर है। जिसके तहत दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुओं और वाहनों पर रिफलेक्टर आदि लगाना है। इस कार्य में लगे सेवादारों संदीप कुमार इंसा, राज कपूर इंसा, मुकेश कुमार इन्सां, अशोक कुमार इन्सां, रुपेश इन्सां, अशोक इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी की ओर से समाज में हर तरह से सेवा कार्यों की शुरूआत की गई है, ताकि इंसान, पशु, पक्षी, जानवर, वाहन समेत सभी की सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि सेवा ही हमारा कर्म और सेवा ही हमारा धर्म है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here