डेरा श्रद्धालुओं ने तेज बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया

डेरा श्रद्धालुओं ने तेज बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया

Published On

घग्गा (सच कहूँ/मनोज गोयल)। Ghagga News: मानवता भलाई के कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सेवा का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते। रविवार को ऐसी ही सेवा की मिसाल ब्लॉक घग्गा में देखने को मिली। ब्लॉक घग्गा के अथक सेवादार जगजीत सिंह इन्सां (जग्गी) ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मौसम खराब होने के कारण तेज बारिश हुई, जिससे बरास रोड पर पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने के कारण बिजली की तारें भी टूट गर्इं और यातायात प्रभावित हो गया।

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब इसकी सूचना ब्लॉक घग्गा के सेवादारों तक पहुंची तो वे रस्सियां लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ ही समय में सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात बहाल करवा दिया। सेवादारों के इस सेवा भाव को देखकर सड़क पर फंसे राहगीरों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर जगजीत सिंह इन्सां (जग्गी), गुरसेवक सिंह इन्सां, हंस लाल इन्सां, जगदीश सिंह इन्सां, नरेन्द्र सिंह इन्सां सहित बरास गांव के अन्य सेवादार मौजूद रहे।


About The Author

Related Posts