डेरा श्रद्धालुओं ने मोबाईल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Published On

जगराओं(सच कहूँ/यशवंत राय )। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते डेरा श्रद्धालुओं को रास्ते में गुम हुआ मिला मंहगा मोबाईल उसके असली मालिक को वापिस कर ईमानदारी (Honesty) की मिसाल पेश की है।

जानकारी देते हुए ब्लॉक जगराओं के 25 मैंबर सोमा इन्सां, शहरी भंगीदास संजीव इन्सां और गुरमीत सिंह इन्सां ने बताया कि वह बीती रात 9बजे के करीब अपने मोटरसाईकल पर किसी विवाह समारोह से वापिस अपने घर आ रहे थे, तो उनको सड़क पर एक सैमसंग का महंगा मोबाईल गिरा हुआ मिला।

उन्होंने बताया यह महँगा मोबाईल भी डेरा श्रद्धालुओं का ईमान नहीं डोला सका और देर रात तक छानबीन करने पर भी मोबाईल के असली मालिक का कुछ पता न चला, कुछ घंटे बाद उसी मोबाईल पर जब असली मालिक का फोन आया तो डेरा श्रद्धालुओं ने कहा कि उसका मोबाईल उनके पास सुरक्षित है, आप सुबह आ कर अपना मोबाईल ले जाना।

सुबह जब मोबाईल का असली मालिक बलवीर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी लम्बा जट्टपुरा अपना मोबाईल लेने आया तो डेरा श्रद्धालुओं ने जांच करने के बाद और जिम्मेवारों के नेतृत्व में मोबाईल के असली मालिक बलवीर सिंह को सौंप दिया, जिस पर बलवीर सिंह ने पूज्य गुरू जी और डेरा श्रद्धालुओं का तहदिल से धन्यवाद करते कहा कि ईमानदारी (Honesty) अभी भी जिंदा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts