प्लेटलेट्स के लिए भटक रही एक ‘मां’ का सहारा बने डेरा अनुयायी

जब रिश्तेदारों ने नहीं की मद्द तो बेटे संदीप को प्लेटलेट्स डोनेट करने पहुंचे डेरा श्रद्धालु

सच कहूँ/अनिल कक्कड़
चंडीगढ़। करोना के केस कम होते ही डेंगू ने अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ के हॉस्पिटलस में डेंगू के मरीजों की गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है। ट्राइसिटी में अब तक 6 हजार के करीब डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं 40 से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है। अस्पतालों में प्लेट्लेट्स लेने वाली मशीनें 24 घंटे काम कर रही है फिर भी प्लेटलेट्स पूरे नहीं हो पा रहे हैं। डोनर को कई बार 8-8 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। प्लेटलेट्स लेने के लिए जरूरी मेडिकल कीटो की बहुत कमी देखी जा रही है। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए दिन-रात रक्त व प्लेट्लेट्स डोनेट कर मरीजों की जिन्दगी बचा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में एक बार फिर डेरा अनुयायी नितिन इन्सां व रिंकू इन्सां ने जिला शहीद भगत सिंह नगर (पंजाब) निवासी संदीप को प्लेटलेट्स देकर इंसानियत का फर्ज निभाया। बता दें कि मरीज के परिजनों ने जब डेरा अनुयायी राजेश उर्फ राजू इन्सां से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत प्लेट्लेट्स डोनर की व्यवस्था की। जिसके बाद नितिन इन्सां व रिंकू इन्सां ने मौके पर पहुंचकर संदीप को प्लेट्लेट्स डोनेट किए।

‘जिनके शिष्य लोगों की जान बचाते हों उनके गुरु जी कभी गलत हो ही नहीं सकते’

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती संदीप की माता ने कहा कि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और जानकारों को प्लेटलेट्स डोनेट करने की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई आगे नहीं आया। लेकिन जब डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी नितिन इन्सां व रिंकू इन्सां से संपर्क किया तो वे तुरंत प्लेटलेट्स करने पहुंच गए। संदीप को प्लेटलेट्स मिलने पर उसकी मां की आंखों में आँसू भर आए। उन्होंने कहा कि जिनके शिष्य लोगों की जान बचाते हों उनके गुरु जी कभी गलत हो ही नहीं सकते। मैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का आभार जताती हूँ। जिसकी बदौलत आज उसके बेटे की जान बच पाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।