हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश लाइव कार्यक्र...

    लाइव कार्यक्रम को देख झूमी साध-संगत

    Saint Dr. MSG

    गंगवा/हिसार(सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर शाह सतनाम पुरा धाम, गंगवा स्थित स्क्रीन के माध्यम से यूपी के बरनावा आश्रम से लाईव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मौजूद साध-संगत को लाइव वचनों व दर्शनों से निहाल किया। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मानवता भलाई के दो नए कार्यांे का जोड़ा। अब मानवता भलाई के कुल 142 कार्य हो गए हैं।

    नए शुरू किए गए कार्यों में साध-संगत द्वारा नेशनल हाईवे पर मोबाइल शौचालय लगाए जाएंगे व उन सभी का रख-रखाव भी साध-संगत द्वारा स्वयं ही किया जाएगा। अपने देश की आन-बान-शान तिरंगे को साध-संगत अपने घर व घर की छतों पर फहराएंगे, जिसे 142वें कार्य के रूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने कहा कि तिरंगे झंडे की शान के लिए देश के अनेक शूरवीर बहादुरों ने कुर्बानियां दी हैं। वहीं समस्त साध-संगत ने दोनों कार्यों को करने के लिए दोनों हाथ उठाकर प्रण किया। गुरू पुर्णिमा के पावन पर्व पर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लाइव कार्यक्रम को लेकर मस्ती में झूमते सेवादारों ने नामचर्चा घर को लड़ियों, गुब्बारों व झंड़ियों से सजाया गया था व रंगोली बनाई गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here