डेरा सच्चा सौदा अनुयायी डॉक्टर तरसेम बंसल ने बचाई युवक की जान और दिया ईमानदारी का परिचय

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था नरवाना निवासी ईश्वर वर्मा

  • ईश्वर वर्मा ने कहा-धन्य हैं पूज्य गुरु जी, जो ऐसी नेक शिक्षाएं देते हैं

कैथल(सच कहूँ/वर्मा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक चीका निवासी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. तरसेम बंसल ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई और उसका कीमती सामान लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। उनके इस कार्य की लोगों ने भूरि-भूरि प्रंशसा की। जानकारी के अनुसार ब्लॉक चीका निवासी डाक्टर तरसेम बंसल गत दिनों सायं 6 बजे अपनी कार से किसी काम से कैथल की तरफ जा रहे थे। वापिस आते समय रास्ते में नरवाना निवासी ईश्वर चंद वर्मा का गाँव भागल जाते समय सीवन के नजदीक एक्सीडेंट हो गया।

रास्ते में कुछ लोगों ने डॉ. तरसेम बंसल को रूकने का ईशारा किया। तभी डाक्टर बसंल ने अपनी कार रोकी और घायल को बैठाकर डाक्टर नागपाल के क्लीनिक तक पहुंचाया। समय रहते घायल का उपचार होने से उसकी जान बच गई। घायल के परिजन डॉक्टर बंसल का शुक्रिया अदा करने लगी। इस पर डाक्टर बंसल ने कहा कि ये सब डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने ही हमें मानवता की सेवा करना सिखाया है। इसके पश्चात जब डाक्टर बंसल अपनी कार को धुलवाने के लिए गए तो उनको कार में एक बैग दिखाई दिया।

जब बैग को चैक किया तो उसमें काफी जरूरी सामान और कीमती वस्तुएं भी थी। इन सब चीजों को देख उन्हें एक्सीडेंट वाली बात याद आई। डाक्टर नागपाल ने तुरंत घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर को फोन किया और ईश्वर चंद वर्मा निवासी नरवाना का नंबर लिया। फोन पर डाक्टर बसंल ने ईश्चर चंद वर्मा को बताया कि आप अपना बैग मेरी कार में भूल गए थे, जिसके लिए मैंने आपको फोन किया है। जब ईश्वर चंद नरवाना से चीका उनके क्लीनिक पर पहुंचा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कहने लगा कि आप जैसे डेरा प्रेमी समाज के लिए प्रेरणा हैं, जिनमें इंसानियत और ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि धन्य हैं आपके पूज्य गुरु जी, जो ऐसी नेक शिक्षा देते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।