हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Welfare Work:...

    Welfare Work: बुजुर्ग महिला का ढह गया था मकान, डेरा श्रद्धालुओं ने बढ़ाए मदद के हाथ

    Welfare Work
    Welfare Work Welfare Work: बुजुर्ग महिला का ढह गया था मकान, डेरा श्रद्धालुओं ने बढ़ाए मदद के हाथ

    Dera Sacha Sauda Welfare Works: कुरुक्षेत्र, सच कहूँ,देवीलाल बारना। 17 साल पहले पति की मौत हो जाती है और कुछ साल पहले इकलौती बेटी की शादी कर दी जाती है। अकेली जैसे तैसे अपना जीवन बसर कर रही पारो देवी पर उस वक्त बड़ा मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा जब तकरीबन एक साल पहले मकान की छत ढह जाती है और गांव की एक चौपाल में रहकर गुजर बसर किया है। इसके बारे में जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को भनक लगी तो तुरंत डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के हाथ हमेशा की तरह उठ खड़े हुए और चल दिए बुजुर्ग महिला की मदद करने के लिए। बस फिर क्या था, सेवादारों के जज्बे के आगे मकान बनाना क्या बड़ी बात थी और देखते ही देखते मकान बनकर तैयार हो गया। बुजुर्ग पारो देवी बारंबार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को नमन कर रही है जिनकी पे्ररणा से उसका मकान बन गया, जिसकी उसे आस भी न थी। हम बात कर रहे हैं कुरुक्षेत्र जिला के ब्लॉक पिपली के गांव झिंरवहेडी की रहने वाली बुजुर्ग महिला पारो देवी की। जिसके लिए बनाए गए मकान की साध संगत ने सिर्फ 3 दिनों में ही छत लगा दी।

    बुधवार को जब उसके मकान की छत लगाई जा रही थी तो पारो देवी भावुक हो गई और कहा कि वे बारंबार पूज्य गुरुजी का धन्यवाद करती हैं जिनकी पे्ररणा से सेवादारों ने तीसरे दिन ही उसके मकान की छत लगा दी। पारो देवी ने बताया कि 17 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उनकी इकलौती बेटी है जिसकी शादी कर दी है। एक वर्ष पूर्व उसके मकान की छत ढह गई। उसके बाद वह कभी चौपाल तो कभी किसी अन्य सार्वजनिक जगह पर रहकर अपना गुजर बसर कर रही थी। उसने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को जब इस बारे में बताया तो पहली बार में ही उसका मकान बनाने का तैयार हो गए और तीसरे दिन में ही उसके मकान की छत लगाई जा रही है। वे पूज्य गुरु जी को नमन करती हैं जिनकी इतनी महान शिक्षाएं हैं।

    कम्पलीट कर सौंपेंगें मकान

    डेरा सच्चा सौदा के 85 मैंबर प्रवीण खासपुर, बृजमोहन व राजकुमार ने बताया कि पारो देवी के लिए बनाए जा रहे मकान को कंप्लीट कर ही उसे सौंपा जाएगा। सेवादारा लगातार माता के मकान की सेवा में जुटे हुए हैं। सेवादारों के हौंसले के आगे यह काम मात्र कुछ रोज मे ही बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं इनमें से एक काम जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाकर देने का भी है। उसी मुहिम के तहत ही यह मकान बनाकर दिया जा रहा है। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। इस मौके पर प्रो. राजपाल, सेवानिवृत्त प्रिंसीपल नसीब सिंह, 85 मैंबर बहन आशा, सुमन, बाला के अलावा सेवादार सतीश, साहब सिंह उमरी, स्वर्ण सिंह, अजय उमरी, मा. सतपाल, रघुबीर खानपुर, लाल सिंह, लाखन, ओमप्रकाश, सुरेंद्र सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here